फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़कों पर बह रही सीवर की गंदगी, स्कूली बच्चों व अन्य को होती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी एनक्लेव टू स्थित चेरी हिल्स सोसाइटी से दीक्षांत स्कूल को जाने वाली सड़क पर सीवर की गंदगी बहने से स्थानीय लोग परेशान हैं। 15 दिन से जलभराव होने के कारण राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी स्वर्ण सिंह ने बताया कि सड़क में गहरे गड्ढे बने हैं। दो दिन पहले अपने बच्चों को स्कूटी से घर लेकर जा रही एक स्कूटी सवार महिला भी गिर गई थी। इससे जहां उसको चोट लग गई, वहीं बच्चों की ड्रेस भी खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि हैरानी कि बात यह कि नगर परिषद को इसको लेकर अब तक करीब पांच बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। वहीं डीपीएस स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने बच्चों के लेने आए अभिभावकों ने नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर नाराजगी प्रकट की है। उनका कहना है कि जीरकपुर नगर परिषद के कर्मचारी अपने काम को लेकर लापरवाह हैं। शिकायत देने के बाद भी उन पर कोई असर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सीवर के बदबूदार पानी से बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन





कटारिया अपार्टमेंट में रहने वाले सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सीवर की गंदगी से संक्रमित बीमारियों के फैलने का डर भी सता रहा है। नगर परिषद को बार-बार शिकायत करने के बाद भी सीवर की परेशानी दुरुस्त नहीं हो सकी है। पूरे शहर के यही हालात हैं। स्थानीय लोग बेहद परेशान हो चुके हैं। सोसाइटी में बनाया गया सीवरेज सिस्टम ठप पड़ा है। - जितेंद्र कौर




सड़क पर गहरे गड्ढे पहले से ही बने हुए हैं। सीवर का पानी भी भर गया है। यहां के हालात इतने खराब हैं कि पैदल चालक का निकला मुश्किल हो गया है। घरों से बच्चे खेलने के लिए भी नहीं निकल पा रहे हैं। इसकी अब तक पांच बार शिकायत नगर परिषद के कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन उनकी नींद नहीं टूटी है। पूरा शहर नर्क में जी रहा है। - स्वर्ण सिंह
विज्ञापन



कोट

सीवर व्यवस्था खराब होने से गंदगी सड़कों पर भर जाती है। ऐसे में आवागमन में काफी परेशानी होती है। अपार्टमेंट में लंबे समय से सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे कटारिया अपार्टमेंट में दुर्गंध फैल रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा डर बीमारी फैलने का लगा हुआ है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - रूबी त्यागी

कोट

नगर परिषद ने कभी समस्या का निदान नहीं किया है। इसका इतिहास गवाह है। सीवर लीकेज की समस्या बार-बार होती है। इस कारण गंदा पानी सड़कों पर खुले में बहता है। लंबे समय से यहां संक्रमण का डर बना हुआ है। सोसाइटी में बच्चों को इससे काफी खतरा है। यहां से सैकड़ों स्कूली छात्र भी गुजरते हैं। - गुरविंदर कौर

कोट


सीवर लीकेज की जानकारी मिली है। इसे शुक्रवार तक पूरी तरह ठीक करा दिया जाएगा। राहगीरों और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। - परमिंदर भट्टी , ईओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें