फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में प्रशासनिक सुधारों के लिए सात टास्क फोर्स गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा प्रशासनिक सुधार प्राधिकरण द्वारा आवश्यक एवं गैर-आवश्यक क्षेत्रों के लिए योजना तैयार करने के लिए सात टॉस्क ग्रुपों का गठन किया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इसमें संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों और इन क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र को टॉस्क ग्रुप-एक में रखा गया है। भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद इस ग्रुप के अध्यक्ष होंगे। स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य तथा निकाय सेवाओं के लिए गठित किए गए ग्रुप-दो के लिए जन स्वास्थ्य फाउंडेशन, नई दिल्ली के डॉ. केएस रेड्डी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ग्रुप-तीन मेें सूचना प्रौद्योगिक को आवश्यक क्षेत्र और उद्योग एवं वाणिज्य को गैर-आवश्यक श्रेणी में रखा गया है। वहीं ग्रुप-चार में सबके लिए आवास विषय को शामिल किया गया है। नीति आयोग के प्रमुख सलाहकार अशोक जैन को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कौशल एवं शिक्षा विषय ग्रुप- पांच में है। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह को अध्यक्ष बनाया है। ग्रुप-छह में राजस्व सृजन, पर्यटन आतिथ्य सत्कार एवं आबकारी विषयों को शामिल किया गया है। प्रोफेसर मुकुल अशर अध्यक्ष होंगे। सुशासन नीति (सूचना प्रौद्योगिकी सहित) विषय को आवश्यक क्षेत्र में शामिल करते हुए गुप-सात गठित किया गया है। हरियाणा प्रशासनिक सुधार प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद कुमार अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें