फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के सात मरीज मिले, 21 सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के सात मरीज मिले हैं। अब कुल 21 मरीज सक्रिय हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 293 सैंपल एकत्र करके जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44340 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43905 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 623544 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें