फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को झटका: नगर निगम चुनाव से पहले मनवीर कौर गिल भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम चुनाव के मुहाने पर खड़े पंचकूला में सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन और मतदान की तैयारियों के बीच कांग्रेस को उस वक्त करारा झटका लगा जब पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मनवीर कौर गिल ने कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। गिल के इस फैसले से न केवल कांग्रेस के खेमे में मायूसी है, बल्कि शहर के वार्डों का चुनावी गणित भी पूरी तरह गरमा गया है।
विज्ञापन

मनवीर कौर गिल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा नेतृत्व ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। गिल ने कांग्रेस छोड़ने के पीछे पार्टी की आंतरिक नीतियों और विकास कार्यों के प्रति विजन की कमी को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें