फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-4 में कार के अंदर युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाक से खून बहता मिला 27 वर्षीय युवक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-4 स्थित पार्क के पास खड़ी कार में 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक नाक से खून बहता हुआ कार के अंदर अचेत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, जबकि मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
मृतक की पहचान बलविंदर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार रात काम से लौटने के बाद अपनी हुंडई कार घर के पास खड़ी कर उसमें ही बैठा था। बुधवार सुबह कार साफ करने वाले व्यक्ति ने उसे अचेत देखा और शोर मचाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की नाक से खून बह रहा था और शरीर अकड़ा हुआ था। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बलविंदर छह महीने पहले ही परिवार के साथ पंचकूला आया था और अपने पिता के साथ कंस्ट्रक्शन कार्य में सहयोग कर रहा था। इससे पहले वह मुंबई में एक इवेंट कंपनी में काम करता था। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और वह परिवार का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन

सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज नरेंद्र के अनुसार शव घर से करीब 50 मीटर दूरी पर खड़ी कार में मिला है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें