फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में तीन घंटे सर्वर ठप, जांच के लिए मरीज दिनभर भटकते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी कार्ड नहीं बने, ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड रुके खाली पेट पहुंचे कई मरीज लौटे वापस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को करीब तीन घंटे तक सर्वर बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर ठप होने के कारण ओपीडी कार्ड नहीं बन सके, जबकि ब्लड टेस्ट और अन्य जांच भी प्रभावित रहीं। खाली पेट जांच कराने पहुंचे कई मरीज बिना टेस्ट कराए वापस लौट गए।
अस्पताल में सुबह आठ बजे ओपीडी काउंटर खुले थे, लेकिन करीब नौ बजे सर्वर अचानक बंद हो गया। इसके बाद पर्ची काउंटर पर काम पूरी तरह ठप हो गया। मरीजों का पंजीकरण नहीं हो पाने से डॉक्टरों को भी परेशानी हुई और जांच प्रक्रिया रुक गई।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और अन्य जांच कराने पहुंचे मरीज घंटों तक लाइन में खड़े रहे। कार्ड नहीं बनने के कारण मरीजों के सैंपल करीब दो घंटे की देरी से लिए गए। गर्मी के बीच अस्पताल परिसर में इंतजार कर रहे मरीजों और तीमारदारों ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।
मरीजों का कहना था कि अस्पताल में तकनीकी खराबी की समस्या अक्सर सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आए परिजनों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।

तीन घंटे देरी से हुआ ब्लड टेस्ट
सेक्टर-2 निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे ब्लड टेस्ट कराने पहुंचे थे, लेकिन सर्वर बंद होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे तक खाली पेट टेस्ट नहीं हो सका, अब दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा। वहीं खड़क मंगोली निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है, लेकिन ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड समय पर नहीं हो पाए। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


कोट
सिविल अस्पताल में सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई थी। अब सर्वर ठीक कर दिया गया है। सर्वर चालू होने के बाद ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए गए। खाली पेट वाले मरीजों की जांच अगले दिन की जाएगी। दोपहर 12 बजे के बाद सर्वर सामान्य रूप से चलने लगा था।
आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें