फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी कार्यक्रम : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लिया। भाजपा कार्यालय पंचकूला में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पित करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी प्रदेश संगठन मंत्री रविंदर राजू, जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, बंतो कटारिया, रमणीक मान व श्याम लाल बंसल भी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बदौलत जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35-ए खत्म हुआ। वह अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे के घोर आलोचक थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35-ए को समाप्त करना भाजपा का बहुत पुराना मुद्दा रहा। 2019 में दोबारा सत्ता में आने के बाद मोदी जब दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370, 35-ए को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें