फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम के दौरे से पहले हैंड ग्रेनेड मिलने पर सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दौरे से दो दिन पहले महानगर में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। आरटीओ दफ्तर में होने वाले समारोह के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा का जिम्मा पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अपने हाथ में रखा है। वहीं, सीएम सिक्योरिटी के अधिकारियों ने भी समारोह से एक दिन पहले ही लुधियाना में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएम सिक्योरिटी के अधिकारियों ने आरटीओ दफ्तर में होने वाले समारोह स्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ डीसीपी हेड क्वार्टर और डीसीपी सिटी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को आरटीओ दफ्तर में होने वाले समारोह की अध्यक्षता करनी है। आरटीओ दफ्तर की तरफ से लोगों को ऑन लाइन दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में उन्होंने जानकारी देनी है। वह समारोह का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद सीएम की प्रेस कांफ्रेंस भी होनी है, जो पहले पार्किंग एरिया में की जानी थी लेकिन सीएम सिक्योरिटी ने दौरा कर प्रेस कांफ्रेंस की जगह बदलवाई। अब प्रेस कांफ्रेंस आरटीओ दफ्तर के सामने होगी। सीएम सिक्योरिटी ने आरटीओ से उन सभी कर्मचारियों की सूची मांगी है, जो कार्यक्रम के दौरान काउंटरों पर उपस्थित रहेंगे।
सीआईए वन में रखे गए हैं आरोपी
हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किए तीनों आतंकियों के साथ साथ गुरुग्राम की जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लाए गए गैंगस्टर कौशल चौधरी को फिलहाल पुलिस ने सीआईए वन में रखा है। डीसीपी हेड क्वार्टर स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि समारोह की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जहां जितनी फोर्स की जरूरत होगी, वहां तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें