फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष सुमन सैनी ने शिशु गृह में मनाया जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ की अध्यक्ष सुमन सैनी ने जन्मदिवस के अवसर पर शिशु गृह सेक्टर-15 पंचकूला में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने शिशु गृह के बच्चों के साथ केक काटा और नन्हे-मुन्ने बच्चों को चॉकलेट बांटकर खुशी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता, चंडीगढ़ जिला बाल कल्याण अधिकारी सरोज मलिक, पंचकूला जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद सहित पंचकूला शिशु गृह, सेक्टर-15 तथा जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें