फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड पार्किंग के खिलाफ फिर एकजुट हुए सेक्टरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 की मार्केट में बनाई पेड पार्किंग के विरोध में रविवार को मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की एक्जीक्यूट बॉडी की मीटिंग हुई। बैठक में काफी संख्या में सेक्टर के लोग शामिल हुए। बैठक में पेड पार्किंग के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-20 की मेन मार्केट में पेड पार्किंग बनाई गई है। इसका सेक्टरवासी लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। लगभग एक सप्ताह पहले नगर निगम के हाउस की बैठक में सेक्टर-20 की इंटरनल पार्किंग को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पेड पार्किंग पर फैसला लेने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में पार्षद ऋतु गोयल, सुमित सिंगला और गौतम प्रसाद भी शामिल हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन पूरी तरह से इस जांच में कमेटी का सहयोग करेगी। मीटिंग में सुरेंद्र कठपाल चेयरमैन, राकेश गोयल प्रधान, उदित मेहंदीरत्ता जनरल सेक्रेटरी, अंकुर जैन, अनिल बंसल, सुनंदा सूद, मनोज सिंगला, सौरभ जैन, पुष्पिंदर त्रिपाठी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें