फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-21 होवा ने उठाई जर्जर सड़कों और सुरक्षा की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से पहले मरम्मत की मांग, चोरी रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्यों में सूचना बोर्ड लगाकर जवाबदेही तय करने पर जोर
बढ़ती चोरी की आशंका के बीच पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) ने सेक्टर की जर्जर सड़कों की मरम्मत, सड़क निर्माण कार्यों में जवाबदेही तय करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। कार्यकारिणी बैठक में बरसात से पहले सड़कों की कारपेटिंग कराने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
चंद्रशेखर आजाद कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डॉ. एमएस कंबोज ने की। सदस्यों ने कहा कि सेक्टर की कई सड़कों की हालत खराब है। बरसात से पहले उनकी मरम्मत और कारपेटिंग कराई जानी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए नगर निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सड़क निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही का मुद्दा भी उठाया गया। होवा ने मांग की कि सड़क निर्माण और कारपेटिंग के दौरान कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाए, जिसमें ठेकेदार का नाम, कार्य की लागत और वारंटी अवधि स्पष्ट रूप से दर्ज हो। सदस्यों का कहना था कि बार-बार सड़कें टूटने के बावजूद किसी की जवाबदेही तय नहीं होती।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने कहा कि सेक्टर-21 जंगल, घग्गर नदी और पीरमुच्छल्ला क्षेत्र से सटा होने के कारण चोरी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए संबंधित थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर सेक्टर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें