फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-19 : पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाली, निकला मलबा बन गई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। नगर निगम की तरफ से सेक्टर-19 में बरसाती पानी निकासी के लिए नई पाइप लाइन डाली गई है। मगर सड़क को अभी तक साफ नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण दिनभर वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। परेशानी को देखते हुए सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए ने नगर निगम से रास्ते को साफ करने और लोगों के घरों के सामने खुले पड़े मैनहोल को बंद करने की मांग की है ताकि कोई हादसा न हो। जब भी बारिश आती है तो सेक्टर-19 में जलभराव की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन


इसका कारण यह था कि सेक्टर-19 से बरसाती पानी निकासी के लिए जो पाइप लाइन डाली गई थी, उसकी समय पर सफाई नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि पाइप लाइन जाम हो गई। अप्रैल में पाइप लाइन को खाेलने का प्रयास किया गया। इसके लिए लोगों के घरों के सामने मैनहोल खोले गए। सफाई नहीं हो सकी। मई तक मैनहोल खुले पड़े रहे। इसके बाद अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। इस पर नगर निगम ने 14 लाख रुपये की लागत से नई पाइप लाइन डालने का फैसला लिया। पाइप लाइन डाल दी गई, मगर अब तक लोगों के घरों के सामने मैनहोल खुले पड़े हैं। वहीं खुदाई के दौरान निकला मलबा भी सड़क पर ही डाला गया है। इसी कारण सड़क तंग हो गई है, जिससे एक बार में एक वाहन ही गुजर पाता है। आमने-सामने से अगर गाड़ियां आ जाएं तो जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसा दिन में कई बार होता है।

सुबह-शाम समस्या ज्यादा
आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एमएच खान ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या समय सुबह और शाम हो होती है। सुबह लोग ऑफिस और बच्चे स्कूल जाते हैं। पंचकूला के लोग जीरकपुर और डेराबस्सी कार पर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर डेराबस्सी और जीरकपुर के लोग काम के लिए पंचकूला आते हैं। यह सबसे सुगम रास्ता होने के कारण ज्यादातर लोग इसी का प्रयोग करते हैं। सेक्टर-19 में जाम में फंस जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



यह मामला मेरी जानकारी में है। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश देकर रास्ता साफ कराया जाएगा। हमारा प्रयास है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। - सचिन गुप्ता, कमिश्नर पंचकूला, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें