संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एसी के आउटडोर चोरी होने के मामले बढ़ने से लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। नशेड़ी एसी की कॉपर वायर और अन्य उपकरण चोरी कर बेच देते हैं। चोरों और नशेड़ियों ने सर्दियों के मौसम में भी एसी की कॉपर वायर और अन्य सामान चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। एसी चलाने के बाद जब कूलिंग नहीं होती तब लोगों को चोरी का पता चलता है। चोरी का ऐसी ही मामला सेक्टर-9 से आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, नितेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-9 स्थित कंपनी में बतौर सीनियर एचआर कार्यरत है। 9 जून की सुबह 10.30 बजे ऑफिस ब्वॉय दीपक ने फोन करके बताया कि छत के ऊपर से एक एसी की आउटडोर यूनिट के अंदर का सामान चोरी हो गया है। यूनिट की बॉडी वहीं पड़ी है। दूसरे आउडटोर यूनिट का सामान चोरी करने की कोशिश की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।
-साकेत कॉलेज के एसी आउटडोर चोर
चंडीमंदिर स्थित मदर टेरेसा साकेत कॉलेज फिजियोथेरिपी कॉलेज से पिछले दिनों एसी का आउटडोर चोरी हो गया था। कॉलेज की ओर से चंडीमंदिर पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस के अनुसार,21 मई को कॉलेज के स्प्लिट एसी का बाहरी पार्ट गायब होने की वजह से एसी नहीं चल रहा था जिसके बाद चोरी का पता चला और मामले की शिकायत पुलिस में दी।
- सेक्टर 9 से एसी आउटडोर चोर
पिछले दिनों सेक्टर 9 मार्के ट से एसी का आउटडोर चोरी किया गया था। चंडीगढ़ निवासी अभिषेक गर्ग की सेक्टर 9 की मार्केट में कपड़े की दुकान है। सुबह वह दुकान खोलने आए तो उनका एसी नहीं चला। दुकान के बाहर देखने आए तो उनका एसी का आउटडोर चोरी हो चुका था। जिसके कारण एसी नहीं चल रहा था। जिसके तुरंत बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।