फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कूड़े और अतिक्रमण से घिरा सेक्टर-14

विज्ञापन
सेक्टर 14 नगर निगम दफ्तर के पीछे अवैध झु​ग्गियां।
विज्ञापन
सेक्टर-14 का हाल, कागजों में सफाई, हकीकत में झाड़ियां और अतिक्रमण
विज्ञापन

डर, गंदगी और अतिक्रमण के बीच जीने को मजबूर लोग
झुग्गी झोंपड़ी बनाकर प्रवासी जीवन यापन कर रहे
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर को साफ-सुथरा रखने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन सेक्टर-14 में उगी झाड़ियों, कूड़े के ढेर और खाली जमीन पर अतिक्रमण ने इन दावों की पोल खोल दी है। एचएसवीपी के कागजों में यहां पूरी तरह साफ-सफाई हैं, किसी तरह का अतिक्रमण भी नहीं है जबकि हकीकत में इलाके में झाड़ियां उगी हुई हैं और झुग्गी झोंपड़ी बनाकर प्रवासी जीवन यापन कर रहे हैं। इलाके में झाड़ियों की सफाई और अतिक्रमण न हटाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर निवासियों का कहना है कि समस्या कई वर्षों से लंबित पड़ी है लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से भी समस्या का निदान नहीं किया गया है। नगर निगम और एचएसवीपी की खींचतान में सेक्टर-14 फंसा हुआ है।
सेक्टर-14 में खाली पड़ी जमीनें एचएसवीपी के अधीन आती हैं। इन पर मकानों के सामने घनी झाड़ियां उग आई हैं जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं करवाई गई। इससे क्षेत्र में जंगल जैसे हालात बन गए हैं और गंदगी भी फैली है। वहीं, खाली जमीनों पर अवैध अतिक्रमण कर लोग रह रहे हैं जिसे अब तक पूरी तरह हटाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 के मंडी ग्राउंड में भी हालात खराब हैं। शनिवार को मंडी लगने के बाद यहां सफाई नहीं होने से कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। यह स्थिति सेक्टर-14 आशियाना और अन्य मकानों की सोसाइटियों के सामने है। झाड़ियों और गंदगी के कारण रात के समय पैदल आने-जाने में लोगों को डर बना रहता है।
सेक्टर-14 निवासी सुरेश बिंदल ने बताया कि झाड़ियों की सफाई न होने से डर का माहौल रहता है और गंदगी से परेशानी बढ़ रही है। वहीं, सेक्टर-14 निवासी दिनेश सिंह ने कहा कि मकानों के सामने झाड़ियों और अवैध अतिक्रमण के कारण चोरी की आशंका बनी रहती है। नगर निगम की ओर से सफाई भी नहीं करवाई जा रही है जिससे गंदगी लगातार फैलती जा रही है।
विज्ञापन


कोट
नगर निगम की ओर से सेक्टर-14 में सफाई का काम किया जा रहा है। जो भी एरिया नगर निगम के अंतर्गत आता है वहां ही सफाई कराई जाएगी।
-आरके सिंह, कमिश्नर, पंचकूला नगर निगम

कोट
एचएसवीपी की ओर से जल्द ही अपने एरिया की जमीन पर लगी झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी। साथ ही अवैध अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। पहले भी विभाग की ओर से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया है।
-बलराज सिंह, एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें