फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गुपचुप तरीके से बढ़ाया वॉल्वो का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज की वॉल्वो में यात्रा करने वालों को तगड़ा झटका दिया है। विभाग ने गुपचुप तरीके से कोरोना लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ से दिल्ली आईएसबीटी, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट व गुरुग्राम के लिए चलने वाली वॉल्वो के किराये में 100-100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन

विभाग ने 5 जुलाई से शुरू हुई वॉल्वो बस सेवा की समय सारिणी के साथ बकायदा किराया की नई दरें भी जारी की हैं। चंडीगढ़ से नई दिल्ली का 695 रुपये व चंडीगढ़ से गुरुग्राम का अब 810 रुपये किराया लग रहा है। किराये में यह बढ़ोतरी उस समय की गई, जब वॉल्वो बसें चल ही नहीं रही थीं। इसके पीछे यह भी तर्क दिया गया कि किराया में बढ़ोतरी की वजह किसान आंदोलन है। बसों का दिल्ली, गुरुग्राम के लिए संचालन सीधे नहीं हो पा रहा, बसों को केएमपी या केजीपी से घूम कर जाना पड़ता है। ऐसे में अगर बस ज्यादा किलोमीटर चलेगी तो उस लिहाज से यह बढ़ोतरी की गई है।
सूत्रों के अनुसार कोरोना लॉकडाउन में ही किराया बढ़ा दिया गया था, सिर्फ आदेश ही जुलाई में जारी हुए हैं। इसका फैसला परिवहन विभाग ने जून महीने में ही ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें