फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना टीकाकरण का दूसरा सत्र, पंचकूला में फ्रंटलाइनर्स में नहीं दिखा उत्साह

Tue, 19 Jan 2021 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर सात की डिस्पेंसरी में पहला टीका लगवाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को पांच केंद्रों में कोरोना टीकाकरण का दूसरा सत्र शुरू हुआ। टीकाकरण के दूसरे दिन उत्साह ठंडा ही रहा। टीकाकरण का समय सुबह दस बजे तय किया गया था लेकिन कुछ ही केंद्रों में फ्रंटलाइन वर्कर पहुंचे। 
विज्ञापन


टीकाकरण के दूसरे सत्र में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन न होकर कोविन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसलिए पहले ही तय था कि किसको टीका लगाया जाएगा। ऐसी स्थिति में फ्रंटलाइनर्स की टीम हरेक सेंटर में साढ़े दस बजे तक पहुंची।


पंचकूला के पांच केंद्रों, सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी, सेक्टर-7 की डिस्पेंसरी, गवर्नमेंट हॉस्पिटल पिंजौर, अलकेमिस्ट हॉस्पिटल और पिंजौर के पीएचसी में टीकाकरण किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारा इंतजाम किया गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे पिंजौर के पीएचसी में टीका लगाया गया। यह टीका एसएमओ राजेश ख्यालिया को लगाया गया।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी में टीका लगवाने के लिए सामान्य भीड़ रही। सेक्टर-7 में डॉ. मीनू खुद मौजूद रहीं और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाया। वहीं, कालका और अलकेमिस्ट अस्पातल में टीकाकरण सामान्य रूप से चला। 

टीका लगवाने वाले डॉ. राजेश ने कहा कि उनको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। टीका लगवाने के बाद हरेक को आधा घंटा आब्जर्वेशन रूम में बैठाया गया। यहां उनके जाने के पहले डाक्टरों ने उनसे स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें