फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माजरी चौक बैरिकेड ट्रायल का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात आकलन के लिए समय में बदलाव, दिन-रात दोनों स्लॉट में होगी निगरानी
विज्ञापन

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रहेगा खुला
रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक भी वाहनों की आवाजाही
ट्रायल के आधार पर लिया जाएगा स्थायी फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। माजरी चौक पर लगाए गए बैरिकेड को हटाने के ट्रायल का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। पंचकूला पुलिस ने ट्रायल के समय में बदलाव करते हुए अब बैरिकेड को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक यातायात के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देश पर शुरू किए गए इस ट्रायल का उद्देश्य आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के बीच संतुलन बनाना है। विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) की ओर से बैरिकेड हटाने की मांग के बाद पुलिस ने ट्रायल के आधार पर व्यवस्था की समीक्षा करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पहले चरण में बैरिकेड सुबह 8 से 10 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक खोला गया था। पहले चरण के अनुभव और यातायात विश्लेषण के आधार पर दूसरे चरण में समय में बदलाव किया गया है, ताकि अलग-अलग समय पर वाहनों के दबाव का बेहतर आकलन किया जा सके।

सोमवार को डीसीपी अमरिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ट्रायल के दौरान यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ट्रायल अवधि में वाहनों की आवाजाही, जाम की स्थिति, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना की संभावनाओं समेत सभी पहलुओं पर लगातार नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ट्रायल के दौरान प्राप्त आंकड़ों और फील्ड रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की स्थायी व्यवस्था तय की जाएगी। नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें