फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसडीएम ने की जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। एसडीएम ने नशे के विरुद्ध शैक्षणिक संस्थानों, खेल विभाग को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा सके। उपायुक्त ने पुलिस को ड्रग्स बेचने वालों पर ज्यादा से ज्यादा छापेमारी कर शिकंजा कसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठक में उपस्थित सभी शिक्षण संस्थानों व अन्य अधिकारियों से जिले में ड्रग्स का सेवन रोकने के सुझाव मांगे और एंटी ड्रग्स कमेटी प्रत्येक शिक्षण संस्थान में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के मुखिया से ड्रग्स बेचने व लेने की कोई भी शिकायत सीधे तौर पर मुझे दें या फिर पुलिस उपायुक्त को मिलकर दे ताकि ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने सभी को अपने अपने शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स के दुष्प्रभाव में बारे में जागरूकता शिविर व नुक्कड़ नाटक, सेमिनार और हेल्प लाइन नंबर को स्कूल व कालेज में चस्पा करने व विद्याार्थियों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने पंचकूला एसीपी अजीत सिंह को स्कूल और काॅलेज के पास पेट्रोलिंग बढ़ाने व आसपास समान बेचने वाले वेंडरों की भी चेकिंग करने के निर्देश दिए ताकि स्कूल व काॅलेज के पास नशे को रोका जा सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें