फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्क्रीन शेयरिंग एप्स बन रहे साइबर ठगी का हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्क्रीन-शेयरिंग और रिमोट एक्सेस एप्स के जरिए बढ़ती साइबर ठगी को लेकर पंचकूला पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। साइबर क्राइम पुलिस थाना पंचकूला की टीम ने 7 जनवरी को सन सिटी सोसाइटी, सेक्टर-20 में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ ऑनलाइन ठगी और फर्जी कॉल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग खुद को बैंक कर्मचारी, कस्टमर केयर एजेंट या सरकारी अधिकारी बताकर कॉल करते हैं और किसी तकनीकी समस्या का डर दिखाकर लोगों से स्क्रीन-शेयरिंग या रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड करवा लेते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही एप एक्टिव होता है, ठग मोबाइल की गतिविधियों पर रियल टाइम में नजर रखने लगते हैं। इसके जरिए वे बैंकिंग एप्स, ओटीपी और निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं और कुछ ही मिनट में खाते से रकम निकाल लेते हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि बिना जरूरत ऐसे एप मोबाइल में न रखें, किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी एप इंस्टॉल न करें और एप डाउनलोड करते समय उसकी परमिशन जरूर जांचें। साथ ही, किसी भी स्थिति में ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें