पिंजौर। पुलिस ने हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सप्लाई करने वाले मुख्य हथियार सप्लायर को उत्तर प्रदेश से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने पहले पिंजौर–मढ़ावाला हाईवे पर गांव जट्टामाजरी के पास से सतीश कुमार उर्फ टीटी निवासी गांव माजरा महताब को काबू कर उसके पास से एक अवैध पिस्टल (मेड इन जापान) और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी सतीश ने खुलासा किया वह उपरोक्त अवैध हथियार उत्तर प्रदेश से एक सप्लायर से खरीदकर लाया था। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य हथियार सप्लायर आयुष चौधरी उर्फ सोनू निवासी जिला हमीरपुर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद