फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक की हत्या : आरोपी मोंटी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार। फाइल
विज्ञापन
मोहाली। पार्किंग के विवाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) के एक वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) अभिषेक स्वर्णकार की हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी मोंटी के खिलाफ फेज-11 थाने में बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। वीरवार सुबह फेज-6 सिविल अस्पताल में मृतक अभिषेक स्वर्णकार का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पार्किंग के विवाद में मोंटी ने अभिषेक पर हमला किया था। परिवार का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी मौंटी मोटरसाइकिल पार्क करने को लेकर झगड़ा कर चुका था। मौंटी के पास खुद की तीन गाड़ियां हैं। उसने पार्किंग का काफी जगह घेरी हुई है, लेकिन वह अभिषेक को बाइक पार्क करने पर रोजाना टोकता था।

पिता भी है किडनी पेशेंट
अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक अभिषेक स्वर्णकार की बुआ के लड़के ईशान ने बताया कि अभिषेक अपने मां-बाप का इकलौता कमाने वाला सहारा था। उसके मामा (मृतक अभिषेक के पिता) भी किडनी पेशेंट हैं। उनका भी डायलिसिस हो रहा है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि उसके पिता खुद अभिषेक को छुड़ा रहे हैं, लेकिन वह बेटे को बचा नहीं पाए क्योंकि मोंटी और उसका परिवार उन पर हावी था। सीनियर सिटीजन दोनों मां-बाप के सामने उनके बेटे की मौत हो गई और वह कुछ नहीं कर पाए। परिवार की मांग है कि आगे किसी और मां-बाप के साथ ऐसा ना हो इसके लिए मौंटी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें