फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर के मंदिरों में मनाई गई होली

विज्ञापन
श्री रघुनाथ मंदिर के सामने होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन कर परिक्रमा करते लोग।
विज्ञापन
शाम को किया होलिका दहन, महिलाओं ने किया कीर्तन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के मंदिरों में होली का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में शाम के वक्त होलिका का दहन किया गया। सेक्टरों के अलग-अलग मंदिरों में होली पर कार्यक्रमों के आयोजन हुए। होली के लिए कई मंदिरों ने परिवार मिलन समारोह का भी आयोजन किया। मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम और सत्संग हुए। मंदिर की महिला संकीर्तन मंडली ने कीर्तन किए। मंदिरों में होली के भजन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाएं और पुरुष होली के भजनों पर झूमते नजर आए। सेक्टर-15 श्री रघुनाथ मंदिर, सेक्टर-11 श्री गीता मंदिर, सेक्टर-2 श्री राम मंदिर, सेक्टर-25 हनुमान मंदिर, सेक्टर-21 श्री शिव मंदिर और सेक्टर-26 सिद्धिविनायक शिव मंदिर सहित शहर अन्य मंदिरों में सुबह से शाम तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-21 श्री शिव मंदिर कमेटी के सदस्य नीरज पाराशर ने बताया कि मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी होली मनाई गई। मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने होली खेली। इसके अलावा सेक्टर-15 श्री रघुनाथ मंदिर में शाम पांच बजे के बाद होलिका दहन हुआ। मंदिर में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी परिवारों ने एक दूसरे के साथ होली खेली। सेक्टर-25 हनुमान मंदिर में होली पर आयोजन हुए। लोगों ने भगवान को गुलाल लगाया और भजनों पर नृत्य किया। मंदिरों में भक्तों को विशेष प्रसाद का वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें