फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता : चाहत, छवि और श्रीराम की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला में विज्ञान विभाग ने जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और हरियाणा सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने शिरकत की। इसमें गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-14, श्रीमती अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज कालका और गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला की टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1 की चाहत, छवि और श्रीराम की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की दिव्या शर्मा, केशव गुप्ता और आदर्श विज की टीम दूसरे स्थान पर रही। सरकारी पीजी कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-14 की प्रभलीन कौर, रिशु और पूजा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बॉटनी विभाग के डॉ. नीरज के स्वागत भाषण से हुई। सरकारी पीजी कॉलेज सेक्टर-1 के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने छात्रों को पूरे ध्यान और रुचि के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रश्नोत्तरी का संचालन जूलॉजी विभाग की एंजेला गाहल्यान और केमिस्ट्री विभाग की अंकिता ने किया। स्कोर बोर्ड की जिम्मेदारी परवेश कुमार और सीमा ने संभाली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अरुणा आसिफ अली सरकारी कॉलेज कालका की प्राचार्या डॉ. प्रोमिला मलिक ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का समापन डॉ. विधि मान ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना, शैलजा, प्रियंका, विनय, सरोज, सीमा, अंकिता, रश्मि, रेखा, मीनू, मंजू, नीलम रोहिल्ला और मीनाक्षी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें