फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन सुरक्षा मानकों को पूरा करें स्कूल, ऑटो की ओवरलोडिंग पर सख्ती बरती जाए : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। एसडीएम संयम गर्ग ने स्कूल बसों सहित अन्य स्कूली वाहनों की जांच के लिए फिटनेस ड्राइव चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइव का मुख्य उद्देश्य सभी स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन करवाना है ताकि बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल में छोड़ा व लाया जा सके। यात्री सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम ने शहर में चल रहे ऑटो में ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही।
विज्ञापन

वे शनिवार को सब डिविजनल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं स्कूल वाहन पाॅलिसी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, स्कूल वाहनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात की समीक्षा आदि विषयों को लेकर चर्चा की गई।


यात्री सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम ने शहर में चल रहे ऑटो में ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही। इसके साथ ही सूरजपुर बाईपास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ शहर व ग्रामीण एरिया की सड़कों के हालात व मरम्मत कार्य के स्टेटस की जानकारी ली। एसडीएम ने कीरतपुर पुल को जल्द चालू करवाने, कालका-पिंजौर रोड पर बने नालों की मरम्मत करने और जहां पर नाले खुले पड़े हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कवर करने के आदेश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें