फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली शिक्षकों, विद्यार्थियों को मार्च में सिखाया जाएगा योग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों, विद्यार्थियों को मार्च महीने से योग सिखाया जाएगा। पीटीआई व डीपीई योग का प्रशिक्षण देंगे। हर महीने के पहले रविवार को योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने इस संबंध में निदेशक सेकंडरी व मौलिक शिक्षा को निर्देश जारी कर दिए हैं। दोनों निदेशकों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले डीईओ, डीईईओ से स्कूलों में योग प्रशिक्षण व अभ्यास के लिए समुचित प्रबंध कराने होंगे। मार्च महीने के पहले रविवार को होने वाले इस प्रशिक्षण की पूरी रिपोर्ट डीईओ, डीईईओ को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद को भेजनी होगी।
डीईओ, डीईईओ व जिला परियोजना समन्वयक को अपनी देखरेख में जिला, खंड व तहसील स्तर पर योग प्रशिक्षण संपन्न कराना होगा। महावीर सिंह ने इन आदेश को कड़ाई से लागू कराने के लिए कहा है। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में 2 दिसंबर 2020 को हुई हरियाणा योग परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को जल्द अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए हैं। इसलिए कोई भी कोताही किसी स्तर पर न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें