फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने मांगी वार्षिक फीस, गुस्साए परिजनों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए अभिभावक। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी के वैली पब्लिक स्कूल के गेट के सामने बुधवार को वार्षिक फीस को लेकर अभिभावकों ने हंगामा कर नारेबाजी की। अभिभावकों ने कहा कि एक ओर कोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया है कि कोई भी स्कूल वार्षिक फीस नहीं लेगा जबकि स्कूल द्वारा फीस मांगी जा रही है। उन्होंने इस संबंध में डीसी मुकेश कुमार आहूजा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप है कि बुधवार को स्कूल प्रबंधकों से बात करने के लिए गए तो प्रबंधन द्वारा स्कूल का गेट बंद करवा दिया। ऐसी स्थिति में वह स्कूल के बाहर सड़क पर ही बैठ गए और यहां पर स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बताया कि वार्षिक फीस न देने पर उनके बच्चों का वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। बुधवार को वह रिजल्ट लेने के लिए स्कूल में गए पर स्कूल प्रबंधकों ने उन्हें रिजल्ट देने से पहले वार्षिक फीस जमा करवाने को कहा।
मामले की कराएंगे जांच : डीसी
रमेश कुमार, लखविंदर सिंह समेत अन्य अभिभावकों ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने ट्यूशन फीस जमा करवा दी है पर वार्षिक फीस नहीं दी है। बच्चों का परिणाम हरेक स्कूल द्वारा घोषित किया जा चुका है। इस संबंध में डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे।

पेरेंट्स फीस स्लिप दिखाते हुए। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें