फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोया के स्कूल में व्यवस्था जांचने फिर पहुंचे एजुकेशन सेक्रेटरी

विज्ञापन
मलोया के सरकारी स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा। - फोटो : 03cty979.JPG
विज्ञापन
मलोया स्थित सरकारी स्कूल में सोमवार से कक्षाएं लगनी हैं। स्कूल का काम कहां तक पहुंचा, यह जांचने के लिए एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा और डीईओ अनुजीत कौर शनिवार को औचक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान एजुकेशन सेक्रेटरी ने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी कामों को रविवार रात तक पूरा करने के आदेश दिए। अमर उजाला की ओर से लगातार इस मामले को उठाने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मलोया के स्कूल को सोमवार से शुरू करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। शुक्रवार रात और शनिवार पूरे दिन कालोनी नंबर-4 के स्कूल से फर्नीचर का सामान मलोया पहुंचता रहा। रैंप पर लगे सपोर्ट्स को भी हटाया जा रहा है। सोमवार से स्कूल पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। हाउसिंग बोर्ड की ओर से मलोया में बनाए गए फ्लैट्स में रहने वाले स्टूडेंट्स को शनिवार को भी दाखिला दिया गया। दाखिले की यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। दाखिले के लिए स्टूडेंट्स अब सीधे मलोया के स्कूल में जाकर अपना नाम, कक्षा का नाम (पुराने स्कूल में जिस कक्षा में पढ़ते थे) और वर्तमान पता स्कूल में बैठे टीचर्स को नोट कराना होगा। गौरतलब है कि विभाग ने वीरवार को ही मलोया के स्कूल में तुरंत प्रभाव से 18 जेबीटी के पोस्टिंग ऑर्डर जारी कर दिए। इसके साथ ही नए अप्वाइंट हुए 7 टीजीटी को भी मलोया के स्कूल में जाकर ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें