फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रत्तेवाली में स्कूल भवन का किया उद्घाटन, तकनीकी शिक्षा के लिए पांच कंप्यूटर भी सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव रत्तेवाली स्थित शहीद सिपाही पृथ्वी सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 20 लाख रुपये की लागत से तैयार बिल्डिंग का मंगलवार को तिरुपति रोडवेज कंपनी के अधिकारी प्रदीप गोयल और स्कूल की प्रिंसिपल साधना ने संयुक्त रूप में उद्घाटन किया। प्रदीप गोयल ने भवन का निरीक्षण किया और अपने स्टाफ को बच्चों की सुविधा के लिए सभी कक्षाओं में पंखे लगवाने का आदेश दिया। बिल्डिंग के अलावा कंपनी की तरफ से बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए पांच कंप्यूटर में दिए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल की प्रिंसिपल साधना, कंपनी अधिकारी प्रदीप गोयल, मोहित गोयल ने पौधरोपण भी किया। प्रदीप गोयल ने बताया कि गांव रत्तेवाली के श्मशान घाट, पंचायत भवन और माइनिंग क्षेत्र में करीब 16 सौ पौधे लगवाए गए हैं। इनकी देखरेख भी कंपनी द्वारा ही किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इस साल पांच स्वास्थ्य चेकअप शिविर जल्द लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में बनवाया, गारबेज पिट
कंपनी ने स्कूल को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं। जैसे कि युवक और युवतियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाए गए हैं। पौधों की देखरेख के लिए एक माली की ड्यूटी लगाई है। सभी कर्मचारियों को मासिक वेतन कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा ही वहन किया जाएगा। कूड़ा इकट्ठा करने के लिए स्कूल परिसर में अलग से एक गारबेज पिट बनाई गई है। इस मौके पर सरपंच रोकी राम, पाला राम, राम करण, परमाल, रोशन लाल, खिला राम और माता राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें