फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली बार्डर हत्याकांड के खिलाफ देशभर के एससी संगठन लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के कुंडली बार्डर धरनास्थल पर पंजाब के एक एससी युवक लखबीर सिंह की बेरहमी से हुई हत्या के खिलाफ देशभर से सैकड़ों अनुसूचित जाति संगठनों ने शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला को शिकायत भेजकर कड़ी कार्रवाई मांग की। सभी संगठनों ने विजय सांपला से मामले में दोषियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति अधिनियम के प्रावधान के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दलित संगठनों ने सांपला को स्पष्ट कहा कि इस कत्ल के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के कुंडली बार्डर पर बैठे किसान नेता व कार्यकर्ता दोषी हैं, क्योंकि वायरल वीडियो स्पष्ट करते हैं कि लखबीर सिंह का कत्ल धरनास्थल पर हुआ और बाद में उसकी लाश किसान संगठनों की मुख्य स्टेज के पास रस्सी से लटका दी गई। इस मौके विजय सांपला ने सभी संगठनों को विश्वास दिलाया कि वह स्वयं इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।
करीब 25 दलित संगठनों ने आयोग के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पहुंचकर व्यक्तिगत तौर पर विजय सांपला को शिकायत सौंपी। इनमें नेशनल शेडयूल कास्ट एलायंस, भारतीय बौद्ध संघ, राष्ट्रीय भांतू सांसी समाज विकास संघ दिल्ली प्रदेश, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ दिल्ली प्रांत, जय बाबा रामा पीर जन्मोत्सव कमेटी नायक समाज दिल्ली प्रदेश, दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत, वाल्मीकि महापंचायत, श्री संत कबीर जन्मोत्सव कमेटी, अखिल भारतीय बैरवा विकास संघ दिल्ली प्रदेश, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति-पिछड़ा वर्ग ऐवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन महासंघ, जंगपुरा भोगाल एससी/एसटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अखिल भारतीय खटीक समाज व डा. आंबेडकर समिति शकूरपुर दिल्ली आदि संस्थाएं प्रमुख हैं।
विज्ञापन

सांपला ने फोन पर की डीजीपी सहोता से बात
मृतक लखबीर सिंह के दाह-संस्कार का विरोध किए जाने की खबरें सामने आने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने शनिवार को पंजाब के डीजीपी इकबाल सिंह सहोता और तरनतारन के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क से फोन पर बात करके मृतक का दाह-संस्कार पूरे रीति-रिवाजों के साथ कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें