पंचकूला। गांव मौली विवाद में थाना रायपुररानी में दर्ज शिकायत के अनुसार 6 अप्रैल को कुछ शरारती तत्वों ने जातिसूचक व आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। आरोप है कि एससी समाज के कुछ युवकों ने बग्घी पर चढ़कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सोशल मीडिया पर भी अपमानजनक व भड़काऊ सामग्री साझा की।
इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आशीष (21) निवासी खंटोली, जिला पंचकूला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (1), 353 (2), 79 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करेगी, जिसमें से आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी जाति, बिरादरी या समुदाय से संबंध रखता हो।