फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने ठेका कर्मियों को वापस नौकरी पर रखने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश भर से हटाए कोरोना योद्धा स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लेने की मांग को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। महानिदेशक ने हटाए सभी कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेने के लिए सभी जिलों के सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के पंचकूला के वरिष्ठ उपप्रधान रणधीर राघव, यमुनानगर के जिला प्रधान महीपाल सोढ़ी व कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान ओमप्रकाश माजरा ने की। एसकेएस महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश भर से पुराने ठेका कर्मियों को नौकरी से नहीं हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है, यह नाइंसाफी है। परंतु कई सिविल सर्जन व ठेकेदारों ने महानिदेशक के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेना तो दूर की बात 13 मई के बाद भी कर्मचारियों को हटाना जारी रखा है। हटाए कर्मचारियों में वह कर्मचारी शामिल हैं जिनको पिछले साल कोरोना की पहली लहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर सेवाएं देने के लिए कोरोना योद्धा बताते हुए प्रशंसा पत्र दिए थे। इनमें कई कर्मचारी ऐसे हैं जो जनता को संक्रमण से बचाते हुए खुद भी संक्रमित हो गए थे।
ड्यूटी ली जा रही, हाजिरी नहीं लग रही
अधिकतर जिलों में ठेकेदारों की ओर से सिविल सर्जन से प्रमाणित लगाए कर्मचारियों की सूची जारी नहीं की गई। कर्मचारियों से ड्यूटी ली जा रही है परंतु हाजिरी नहीं लगाई जा रही है। कई जिलों में कर्मचारियों की जानबूझ कर ट्रांसफर कर दी गई है। पद नाम बदल दिए गए हैं। अनावश्यक शर्तों की अंडरटेकिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी भी कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं। महानिदेशक ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल से बैठक कर सभी जिलों के सिविल सर्जन को फोन कर निर्देश दिए कि किसी भी पुराने कर्मचारी को हटाया ना जाए और यदि ठेकेदार फिर भी कर्मचारियों को हटाता है तो ठेकेदार का ठेका रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें