फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे रोड पर बनाए जा रहे नाले को लेकर सरपंच एसोसिएशन ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे रोड कालका में बनाए जा रहे नाले के निर्माण पर सरपंच एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान करण सिंह ने कहा कि नाले में जो पाइप डाला जा रहा है वह बहुत छोटा है। कम से कम 6 या 7 फिट का पाइप डालना चाहिए था। उन्होंने नप की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस कार्य के दौरान नगर परिषद की ओर से खुदाई के दौरान बाहर निकाला जा रहा मलबे का ढेर सड़क पर ही लगाया जा रहा है। इस कारण रोड पर हर समय मलबे की धूल उड़ती रहती है। आसपास से निकलने में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरन लोग मुंह ढककर यहां से निकलते हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं हर समय यहां पर ट्रैफिक लगा रहता है जिसके संचालन के लिए भी प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था नहीं की गई है। बताया कि इस रोड पर तहसील, एसडीएम कार्यालय, सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन आर्मी स्टेशन स्थित हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में शहर सहित गांव व आसपास के एरिया के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोग सड़क पर वाहन पार्क कर देते हैं जिस कारण रोजाना यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें