फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय परिसर में दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताते रहे।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगड़ा भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों के लिए समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका प्रधान लाखन सिंह और पिंजौर प्रधान सुनील ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों के लिए पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें