फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने नप गेट पर जड़ा ताला, 50 मिनट बाद खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। अपनी मांगों को लेकर लामबंद नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वीरवार सुबह करीब 8 बजे कालका नगर परिषद के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। हालांकि, राज्य कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद करीब 50 मिनट बाद ताला खोल दिया गया। कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी और उनकी मांगों की अनदेखी पर रोष जताया।
यूनियन प्रधान लाखन सिंह ने कहा कि अब ताला लगाने के बजाय कार्यालय आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से काम का पूर्ण बहिष्कार कर हड़ताल का समर्थन करने की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेट कमेटी के आदेशों का सम्मान करते हुए ताला खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने प्रदेशभर में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भी रोष जताया। यूनियन नेताओं ने कहा कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से वर्षों से सेवाएं दे रहे कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का करने और मानी गई मांगों को लागू करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें