फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल के टाइल्स फैक्ट्रियों में पहुंच रहा रेत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खनन माफिया बिना बिल के दो नंबर में नदी से खनन करके रेत सीधे टाइल्स फैक्ट्रियों में पहुंचा रहा है। इससे सरकार को प्रतिमाह लाखों का नुकसान हो रहा है। ऐसा नहीं है कि विभागीय अधिकारियों को खनन माफिया के इस खेल का पता नहीं है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई की जहमत नहीं उठा रहे हैं। ऐसा क्यों यह सबसे बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में अवैध खनन का कारोबार विभागीय अधिकारियों को मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के उदासीन रवैये से माफिया के हौसले बुलंद हैं। वह अब रात में खनन न करके दिन में ही कर रहा है। वह ट्रैक्टर-ट्राली से साथ ही रेट और ग्रेवर को निर्धारित स्थान पर पहुंचा देता है। वर्तमान में माणकटबरा, टांडारु, खेड़ी, बड़ौना से माफिया खनन करके आसपास की टाइल्स फैक्ट्रियों में पहुंचा देता है। फैक्ट्री संचालक भी बिना बिल के दो नंबर में रेत को खरीद रहे हैं, जिससे हरियाणा सरकार को हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा है। लोगों ने बताया कि मानकटाबरा चंडीमंदिर थाना पुलिस और टंडारू, खेड़ी और बड़ौना रायपुररानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
माफिया ने तैनात किए हैं पहरेदार
खनन माफिया ने विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए सूचना देने के लिए अब पहरेदार लगा दिए हैं, जो सारा दिन दो और चार पहिया वाहनों में घूमते रहते हैं। पहरेदार का काम है सरकारी गाड़ी पर नजर रखना। इसके लिए वह अवैध खनन स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर खड़े रहते हैं और जैसी ही कोई सरकारी या फिर प्राइवेट गाड़ी गुजरती है वह सूचना आगे दे देते हैं, जिससे माफिया सामान को समेटकर भूमिगत हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें