पंचकूला। पंचकूला से अन्य राज्यों में भेजे जाने वाले मजदूरों के सैंपल स्पेशल फ्लू वर्ड में लिए जा रहे हैं। जांच के बाद इन्हें जल्द ही ट्रेन से रवाना किया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए इनके सैंपल लिए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि एहतियातन यह काम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से बनाए ऑनलाइन पोर्टल में अब तक पंचकूला में दस हजार से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं। लोग किसी प्रकार के संक्रमण से प्रभावित न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन काम कर रहे हैं। सभी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पंचकूला प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। लोगों में कोरोना वायरस का भय हटाने के लिए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि अगर उन्हें किसी प्रकार की बीमारी लगती है तो वे स्पेशल फ्लू वार्ड में आकर अपनी जांच करा सकते हैं।