फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीमंदिर आर्मी एरिया के पास कार से टकराया सांभर, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर / चंडीमंदिर। जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर चंडीमंदिर आर्मी एरिया के पास वीरवार सुबह एक सांभर कार से टकरा गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सांभर भी घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिंजौर निवासी कार चालक अंबाला से अपने घर पिंजौर लौट रहे था। जैसे ही वह चंडीमंदिर आर्मी एरिया के पास पहुंचा तो अचानक हाईवे की दूसरी ओर से एक सांभर छलांग लगाकर उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सांभर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके मुंह से खून निकलने लगा। वहीं कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें