फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर : पंचकूला-कालका में पहुंचीं सात शिकायतें, तीन का हुआ समाधान

विज्ञापन
आजाद स्वामी बैठक करते हुए
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 स्थित नगर निगम कार्यालय और नगर परिषद कालका में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरवासियों ने सात समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इनमें से तीन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। नगर परिषद कालका में आई दोनों शिकायतें पेंडिंग हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम कमिश्नर सचिन गुप्ता ने बताया कि शिविर में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित पांच शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित तीन शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-4 स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन कर शहर के लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा। शिविर में आने वाली शिकायतों के समाधान का जल्द से जल्द निपटान किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे सुबह 9 से 11 बजे के बीच नगर निगम से संबंधित शिकायतों और समस्याओं को रख सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें