फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी यौन शोषण मामलाः राम रहीम की अगली पेशी 4 जून को

Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान डेरा प्रमुख पर महिला अनुयायियों द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान को वकील ने पढ़कर सुनाया, जिसमें अनुयायियों ने अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा और वीके शर्मा ने दूसरी पीड़िता और उसके पति के बयान को कोर्ट में सुनाया। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया डेरे में अन्य महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया गया। सीबीआई ने अधिकारी और बचाव पक्ष के गवाह के बयान पर बहस समाप्त कर दी है। अब बचाव पक्ष भी अपने तर्क को कोर्ट में रखेगा। इस मामले में अगली बहस 4 जून को होगी। इस मामले में बुधवार को जांच अधिकारी सतीश डागर भी अदालत में मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें