ट्रक चालक ने फंदा लगाकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला
बरवाला में एनएच-73 स्थित पेट्रोल पंप पर एक ट्रक चालक ने ट्रक में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान मोहित कुमार (30) पुत्र कृष्ण मोहन निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। मोहित ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर जान दी है। घटना की सूचना पुलिस को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर ने बताया कि ट्रक करीब दो दिन से खड़ा था। पुलिस ने बताया कि कपड़ों से भरा मृतक का बैग साथ लगते खेतों से मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव को पंचकूला सेक्टर6 स्थित सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।