फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई कालका बिटना में मनाया सद्भावना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालका बिटना में जिला स्तरीय सद्भावना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता और राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
संस्थान के प्राचार्य ने कहा कि भारत की विविधता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। आपसी प्रेम, भाईचारा, सहिष्णुता और सम्मान को मजबूत करके राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें