चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पटियाला के तीन हलका प्रभारियों, संगरूर के धूरी व मोगा के निहाल सिंह वाला के हलका प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पटियाला के हलका सनौर में पार्टी के कामकाज को बेहतर तरीके से चलाने के लिए चार सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है।
सुखबीर ने बताया कि सुरजीत सिंह गढ़ी को एसजीपीसी हलका राजपुरा, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत झिंझर को हलका घनौर, जगमीत सिंह हरियाउ को हलका समाणा का प्रभारी बनाया गया है। रंजीत सिंह रंधावा कातरों को धूरी, राजविंदर सिंह धर्मकोट को मोगा के निहाल सिंह वाला हलका का प्रभारी नियुक्त किया है।
पटियाला के हलका सनौर में पार्टी के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए चार सदस्यीय कमेटी में कृष्ण सिंह कंबोज, फौजइंदर सिह मुखमैलपुर, रजिंदर सिंह विर्क व जसपाल सिंह बिटटू चट्ठा को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि एनके शर्मा को प्रस्तावित ब्लाॅक समिति व जिला परिषद के चुनाव के लिए जिला पटियाला और जिला मोहाली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।