मोरनी। आरएसएस के मोरनी खंड द्वारा रविवार को शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोरनी खंड के पांच मंडलों — मोरनी, भूड़ी, मांधना, ठंडोग और बड़ीशेर से कुल 106 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गुलाब सिंह, जिला कार्यवाह पंचकूला उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलजीत ने की।
गुलाब सिंह ने कहा कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘पंच परिवर्तन’ कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता जैसे विषयों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। वहीं कमलजीत ने कहा कि भारतवर्ष का हर नागरिक स्वावलंबी बने और अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करे। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे केवल नौकरी की दिशा में न भागें, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार और दक्षता विकास की ओर भी ध्यान दें।