फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 15 लाख रुपये की सेब पेटियां ड्राइवर ने रास्ते में कर दी गायब, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सेब मंडी पिंजौर से ट्रक में लोड करवाकर बिहार के लिए भेजी गईं 15 लाख रुपये की सेब की पेटियां ड्राइवर ने रास्ते में ही गायब कर दीं।पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली निवासी आरोपी अहसान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जहानाबाद निवासी शिकायतकर्ता संजय कुमार ने बताया कि बीते सितंबर माह में उसने पिंजौर मंडी से 15 लाख रुपये की 902 पेटियां सेब की खरीदी। उन पेटियों को आरोपी ड्राइवर के ट्रक में लोड करवाकर बिहार के लिए भेज दीं। दूसरे दिन ड्राइवर का फोन आया और उसने टायर फटने की बात कहते हुए 40 हजार रुपये की मांग की ताकि टायर बदलवा सके। शिकायतकर्ता ने बताया कि विश्वास करते हुए उसके अकाउंट में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उसने सेब की पेटियों के पहुंचने की जानकारी लेने के लिए फोन किया तो आरोपी ड्राइवर का फोन बंद आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपी को ढूंढने की कोशिश की तो उसका सुराग भी नहीं मिला। उसने अपने स्तर पर पता किया तो जानकारी मिली कि सेब मंडी से भेजी गईं सेब की पेटियां आरोपी ने सहारनपुर की मंडी में ही खुर्द-बुर्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें