फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर बैठे कमाई और गोवा टूर का झांसा देकर 3.97 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में निवेश पर रकम दोगुनी करने का दिया लालच, 1.50 लाख लगाने पर गोवा टूर का भी किया वादा
विज्ञापन

अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर गूगल-पे से कराई रकम ट्रांसफर, मुनाफा और टूर मांगने पर आरोपी टालने लगे बात।
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। घर बैठे कमाई और गोवा टूर का झांसा देकर एक युवती से 3.97 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी महिला ने कंपनी में निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का लालच दिया और पीड़िता के मोबाइल में दो एप डाउनलोड करवाए। बाद में अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर गूगल-पे के जरिए रकम ट्रांसफर करवाई गई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2026 में पीड़िता चंडीगढ़ में अपनी मां और भाई के पास रहने गई थी। कुछ समय के लिए वह पंचकूला स्थित रिश्तेदार के घर आई, जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला ने उसे घर बैठे पैसे कमाने की योजना बताई और कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया। उसने पीड़िता के मोबाइल में दो एप डाउनलोड करवाए और बताया कि इनमें डॉलर लगाने पर रकम दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने अलग-अलग तारीखों में विभिन्न मोबाइल नंबरों पर गूगल-पे के माध्यम से कुल 3.97 लाख रुपये भेज दिए। इसी दौरान महिला ने गोवा टूर का लालच भी दिया। उसने कहा कि 1.50 लाख रुपये निवेश करने पर गोवा टूर मिलेगा और एक महीने बाद निवेश की रकम मुनाफे के साथ वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने पीड़िता की बात मुकुल और विकास नाम के लोगों से भी करवाई। दोनों रकम वापस करने और मुनाफा देने का भरोसा देते रहे। कुछ समय बाद पीड़िता ने गोवा टूर और मुनाफे के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में विकास ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलीभगत कर कंपनी में निवेश के नाम पर उससे 3.97 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें