फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी लिंक भेजकर खाते से निकाल लिए 2.67 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 के रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल में लिंक भेजकर उसे बैंक खातों से 2.67 लाख रुपये निकाल लिए गए। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-21 निवासी व्यक्ति ने पुुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त 2023 को मैंने जीरकपुर में रिलायंस स्मार्ट से 2024 रुपये का समान खरीदा था। लेन-देन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पेमेंट दो बार हो गई थी। उसके बाद 3 सितंबर 2023 को जब मैं घर पर था तो मेरे फोन एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं रिलायंस के स्मार्ट कस्टमर केयर से बोल रहा हूं। आपकी 2024 रुपये की पेमेंट वापस करनी है।
उसने एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक पर क्लिक करके एप डाउनलोड कर लो। उसके बाद उस व्यक्ति ने मुझसे एप को अनुमति देने को कहा। इसके बाद उसने कहा कि हम आपके पैसे आपके फोन नंबर से लिंक बैंक खाते में भेज रहे हैं। आप अपना बैलेंस चेक कर लें।
विज्ञापन

जब मैंने बेंलेंस चेक किया तो मेरे खाते में कोई पैसा नहीं आया था। जब मैंने उसे यह बताया तो उसने एक ओटीपी नंबर भेजकर भरने के लिए कहा। मैनें उस पर विश्वास करते हुए ओटीपी भर दिया। ऐसा करने के बाद मेरे बैंक खाते से 2 लाख 67 हजार 978 रुपये निकाल लिए गए। जब मुझे अपने साथ हुई इस ठगी का अहसास हुआ तो साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें