फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोहित और सूर्यांशी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कालका की 49वीं एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में दिखाया दम
विज्ञापन

कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका की 49वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में रोहित और सूर्यांशी ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। पुरुष वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के रोहित ने 1500 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में बीसीए प्रथम वर्ष की सूर्यांशी ने 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में बाजी मारकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, राजन द्वितीय और टेकचंद तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं में वर्षा ने पहला, नेहा ने दूसरा और नैना ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में टेकचंद प्रथम, राजन द्वितीय और भूपेंद्र सिंह तृतीय रहे। महिला वर्ग में नेहा प्रथम, सुमन द्वितीय और वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में रोहित ने पहला, जीवन ने दूसरा और राजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं में सूर्यांशी प्रथम, तमन्ना द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, जीवन द्वितीय और शिवांश तृतीय रहे। महिलाओं में सूर्यांशी प्रथम, नेहा द्वितीय और तमन्ना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद में पुरुष वर्ग में शिवम प्रथम, यतिन द्वितीय और दीक्षांत तृतीय रहे। महिला वर्ग में तमन्ना प्रथम, अंजलि द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। गोला फेंक में पुरुष वर्ग में अर्जुन प्रथम, एकलव्य शर्मा द्वितीय और नीरज तृतीय रहे। महिलाओं में गीतांजलि प्रथम, भारती द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें