पंचकूला। रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने वीरवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित नई वर्कशॉप में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पंचकूला और कालका डिपो के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह जांगड़ा, श्रवण कुमार जांगड़ा, अशोकत अली, डिपो प्रधान सुरेंद्र रोहिल्ला, मनोज कुमार, सोमवीर सिंह, सतपाल सिंह, राजेश चावला, बलवान सिंह, कुलबीर सिंह, सतबीर सिंह ने सरकार को चेतावनी देकर कहा कि सरकार द्वारा विभाग में 2017 की पॉलिसी को रद्द किया जाए।
ऐसा नहीं किया जाता है तो साझा मोर्चा भविष्य में जो भी निर्देश देगा उस पर अमल किया जाएगा। कर्मचारी किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। पंचकूला डिपो साझा मोर्चा ने अपना मांग पत्र महाप्रबंधक के नाम कर्मशाला प्रबंधक महेश शर्मा को सौंपा।