चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की सब-डिविजन ईस्ट ने वीरवार को सेक्टर-20 में आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक मानव श्रृंखला बनाई। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाते हुई अंक 75 जैसी मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान पुलिस के कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।