फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोलपुरा में ध्वस्त किया रोड नेटवर्क और निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। जिला नगर योजनाकार विभाग की डीटीपी बबीता गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने गांव गोलपुरा में अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। तहसील बरवाला के अंतर्गत करीब 18 एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनी में जेसीबी से सड़क नेटवर्क और निशानदेही को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार अशोक कुमार और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी विकसित करने या निर्माण कार्य से पहले हरियाणा के नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें